MP Bhulekh LRC:ऑनलाइन पोर्टल मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां राज्य के नागरिक अपनी भूमि से संबंधित सभी रिकॉर्ड्स को ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं। इस पोर्टल पर मध्यप्रदेश की सभी जमीनों का पूरा डाटा उपलब्ध है।
इसकी मदद से नागरिक खसरा, खतौनी, भू-अभिलेख, भूमि नक्शा सहित अन्य ज़मीन से जुड़े दस्तावेज़ ( Bhulekh MP) आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह पोर्टल पारदर्शिता बढ़ाने, समय बचाने और लोगों को जमीन से जुड़ी जानकारी उनकी सुविधा के अनुसार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया है
MP Bhulekh Portal पर उपलब्ध जरूरी सेवाएं
मध्यप्रदेश शासन के भू-अभिलेख पोर्टल द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं को नीचे दी गई तालिका में प्रस्तुत किया गया है
| सेवा का नाम | विवरण |
| भूमि रिकॉर्ड खोजें | नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भूमि संबंधी रिकॉर्ड जैसे खसरा, खतौनी और नक्शा खोज सकते हैं। यह सेवा मालिकाना हक, क्षेत्रफल और अन्य विवरणों की जाँच के लिए उपयोगी है। |
| भूमि रिकॉर्ड की प्रमाणित प्रतिलिपि (खसरा, खतौनी, नक्शा) | उपयोगकर्ता खसरा, खतौनी और नक्शे की डिजिटल रूप से प्रमाणित प्रतिलिपियाँ डाउनलोड कर सकते हैं। ये दस्तावेज़ कानूनी और प्रशासनिक कार्यों के लिए मान्य हैं। |
| रिकॉर्ड रूम से स्कैन किए गए रिकॉर्ड की प्रमाणित प्रतिलिपि | पुराने या रिकॉर्ड रूम में संग्रहीत दस्तावेज़ों की स्कैन की गई प्रमाणित प्रतिलिपियाँ प्राप्त की जा सकती हैं। यह विशेष रूप से पुराने रिकॉर्ड की आवश्यकता वाले मामलों में उपयोगी है। |
| राजस्व न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि | राजस्व न्यायालयों द्वारा जारी आदेशों की प्रमाणित प्रतिलिपियाँ ऑनलाइन उपलब्ध हैं। यह भूमि विवाद या कानूनी प्रक्रियाओं में आवश्यक हो सकती हैं। |
| भूमि राजस्व का भुगतान | नागरिक भूमि से संबंधित राजस्व जैसे कर या शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा समय और मेहनत दोनों बचाती है। |
| भूमि उपयोग डायवर्सन आवेदन | भूमि उपयोग में परिवर्तन (जैसे कृषि से गैर-कृषि) के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यह प्रक्रिया डिजिटल रूप से सरल और पारदर्शी है। |
| भूमि पर सिविल न्यायालय में मामले | भूमि से संबंधित सिविल कोर्ट में चल रहे मामलों की जानकारी व स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकती है। यह पारदर्शिता और सुविधा प्रदान करता है। |
| भूमि पर जमानत का विवरण | भूमि पर जमानत (बेल) से जुड़े विवरण ऑनलाइन प्राप्त किए जा सकते हैं। यह सेवा कानूनी कार्यवाही में सहायक है। |
| बैंक बंधक व हाइपोथेकेशन के लिए भूमि रिकॉर्ड अपडेट आवेदन | नागरिक बैंक ऋण, बंधक या हाइपोथेकेशन के लिए भूमि रिकॉर्ड अपडेट करवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा वित्तीय लेनदेन को सरल बनाती है। |
| नोट: MP Land Record पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाएँ ऑनलाइन संचालित होती हैं, और नागरिक यहाँ से डिजिटल रूप से प्रमाणित प्रतिलिपियाँ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। भूमि अभिलेखों का डेटा नियमित रूप से रियल-टाइम में अपडेट किया जाता है, जिससे किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं रहती। |
MP Bhulekh Portal पर खसरा / खतौनी (भू-अभिलेख प्रतिलिपि) Online देखें
भूलेख प्रतिलिपि दो प्रकार की होती है- पहली साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि और दूसरी डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि। दोनों के बीच का अंतर नीचे विस्तार से दिया गया है।
| भू-अभिलेख प्रतिलिपि का प्रकार | विवरण |
| साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि | इस प्रतिलिपि को प्राप्त करने के लिए उपयोगकर्ता को किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती। यह Bhulekh MP पोर्टल पर निःशुल्क उपलब्ध है और केवल जानकारी के उद्देश्य से उपयोग की जा सकती है। |
| डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि | इस दस्तावेज़ को डाउनलोड करने के लिए उपयोगकर्ता को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। यह प्रतिलिपि सरकारी और आधिकारिक कार्यों के लिए मान्य होती है। |
साधारण भू-अभिलेख (अप्रमाणित प्रति)
- सबसे पहले आप MP भू-अभिलेख के आधिकारिक वेबसाइट (https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/) पर जाएं।
- उसके बाद आपको “भू-अभिलेख“ के विकल्प पर क्लिक करना है

- फिर आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, उसमें आप “क्या आप खसरा के लिए भूमि रिकॉर्ड खोजना चाहते हैं?” के नीचे “Yes” वाले बटन पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपको अपना जिला, तहसील और गांव का चयन करें।

- इसमें से कोई भी एक ऑप्शन को चुनकर जानकारी को खोजें:
- भूमिस्वामी नाम
- सर्वेक्षण / ब्लॉक संख्या
- प्लाट संख्या के द्वारा
- अब आप चयनित विकल्प के अनुसार आवश्यक जानकारी भरकर अपने भू-अभिलेख की प्रतिलिपि आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
1. भू-स्वामी (जमीन के मालिक) के नाम से खोजें –
- भू-स्वामी के नाम से जानकारी खोजने के लिए सबसे पहले जिला, तहसील और गांव का चयन करें। इसके बाद भू-स्वामी विकल्प चुनकर जमीन के मालिक का नाम और संबंधित खसरा/प्लाट संख्या चुनें। फिर कैप्चा कोड दर्ज कर विवरण देखें पर क्लिक करें।

- अंत में, भूखंड से जुड़ी पूरी जानकारी देखने के लिए दिए गए खसरा देखें आइकॉन पर क्लिक करें।
2. खसरा संख्या से खोजें –
- खसरा संख्या द्वारा भूमि विवरण देखने के लिए पहले जिला, तहसील और गांव का चयन करें। इसके बाद खसरा संख्या विकल्प चुनकर अपना ब्लॉक/खसरा चुनें। फिर कैप्चा कोड दर्ज कर विवरण देखें पर क्लिक करें।
- अंत में, भूखंड से संबंधित पूरी जानकारी देखने के लिए दिए गए खसरा देखें आइकॉन पर क्लिक करें।

3. प्लॉट संख्या से खोजें –
- प्लॉट संख्या के आधार पर जानकारी प्राप्त करने के लिए पहले जिला, तहसील और गांव चुनें।
- इसके बाद प्लॉट संख्या विकल्प चुनकर अपनी प्लॉट संख्या और ब्लॉक संख्या का चयन करें।
- फिर कैप्चा कोड दर्ज करके विवरण देखें पर क्लिक करें।

इसके अतिरिक्त, भूखंड ID, ULPIN या भूमिस्वामी समग्र संख्या का उपयोग करके भी भू-अभिलेख की प्रतिलिपि प्राप्त की जा सकती है।
डिजिटल हस्ताक्षरित Land Records प्रतिलिपि (Certified Copy) निकालें
डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि प्राप्त करने के लिए सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन का विकल्प आपको होमपेज के दाहिने कोने में दिखाई देगा।
- यहाँ पंजीकरण > Register As A Public User वाले विकल्प पर क्लिक करें।

- इसके बाद मोबाइल नंबर या ईमेल पर प्राप्त OTP की सहायता से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन सफल होने पर पोर्टल में लॉग इन करें। लॉग इन करने के बाद आपको विभिन्न विकल्प दिखाई देंगे,
- इनमें से ‘भू-अभिलेख’ विकल्प का चयन करें।
